देवेंद्र फडणवीस और उनके मंत्री बाढ़ राहत के लिए दान करेंगे एक माह की सैलरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सभी कैबिनेट मंत्रियों ने राज्य में बाढ़ से हुई तबाही के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने कहा, इस राशि का उपयोग बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने और उनके पुनर्वास की सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाएगा। महाराष्ट्र में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 43 लोगों की जान चली गई है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में घट रहा बाढ़ का पानी, मुंबई-बेंगलुरू राजमार्ग खोला गया

बाढ़ ने सतारा, पुणे और सोलापुर जिलों को प्रभावित करने के अलावा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। ठाणे, नासिक, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों में भी भारी बारिश हुई है। मुंबई कांग्रेस ने भी अपने नेताओं से एक महीने का वेतन/पेंशन बाढ़ राहत कोष में दान करने की अपील की है। मुंबई कांग्रेस अगले कुछ दिनों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री से भरी ट्रकें रवाना करेगा।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana