महाराष्ट्र: लातूर में किसान पिता-पुत्र की हत्या; दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

महाराष्ट्र के लातूर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों ने एक बुजुर्ग किसान और उसके बेटे की उनके खेत में कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अहमदपुर तहसील के रुधडा गांव में दोनों पीड़ितों के शव बरामद हुए और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवराज निवृत्ति सुरनार (70) और उनके बेटे विश्वनाथ शिवराज सुरनार (20) रोज की तरह सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने खेत पर झोपड़ी में सोने के लिए गए थे।

अहमदपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद हमलावरों ने धारदार हथियारों से उनके चेहरे, गर्दन और सिर पर कई वार किए। हमलावरों ने शवों को गांव में एक पानी की टंकी के पास फेंक दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर से सबूत इकट्ठा करने के लिए ‘फोरेंसिक’ विशेषज्ञों, स्वान दस्ता समेत अन्य टीम को बुलवाया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जमीन के विवाद को लेकर किसान और उसके बेटे की हत्या करने के आरोप में उसी गांव के निवासी नरसिंह भाउराव शिंदे (60) और केरबा नरसिंह शिंदे (22) को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले साल इसी गांव के एक बुज़ुर्ग दंपति पर भी इसी तरह हमला हुआ था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

ब्रिटिश संसद में पहुंची 2 महिलाएं, फिर वो हुआ जिसने भारत को हिला दिया!

US-India तो कुछ भी नहीं, इस छोटे से देश के साथ हुई सबसे बड़ी डील!

Karnataka Road Accident | कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा! बेंगलुरु के पास आपस में टकराए कई वाहन, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

UN Security Council Pane Report | लाल किले पर हुए हमले में जैश-ए-मोहम्मद का कनेक्शन उजागर, मसूद अजहर की नई महिला शाखा पर भी नजर