Maharashtra: भूतल पर बनी दुकान में लगी आग, पांच मंजिला इमारत को कराया गया खाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पांच मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित एक दुकान में भीषण आग लगने के बाद इमारत में रहने वाले कम से कम 30 परिवारों को वहां से निकाला गया। नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा, ‘‘ मुंब्रा के श्रीलंका इलाके स्थित पांच मंजिला इमारत के भूतल पर बनी एक दुकान में सुबह करीब नौ बजे भीषण आग लग गई।’’

इसे भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam | मनीष सिसोदिया की मुसीबत बढ़ी, ED ने कोर्ट से 10 दिन की हिरासत मांगी

उन्होंने कहा, ‘‘ दमकल और आरडीएमसी कर्मियों के समय पर इमारत में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया।’’ सावंत ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Cabinet ने CIE निर्माण को गति देने के लिए मंजूर की 11000 करोड़ रुपये की योजना

Manipur में शांति के लिए Kuki-Naga समुदायों से Christmas Ceasefire की अपील

UP NEET PG 2026: 26 नवंबर को आएगा Round 2 सीट आवंटन, 27 नवंबर से शुरू होंगे दाखिले

Tamil Nadu में 58,214 करोड़ रुपये का Investment, 78 MoU पर हुए हस्ताक्षर