महाराष्ट्र: दो कारोबारियों की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

महाराष्ट्र के नागपुर में दो कारोबारियों की गोली मारकर हत्या करने, उनके शवों को जलाने और वर्धा नदी में फेंकने के आरोप में शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निराला जयप्रकाश सिंह (43) और अमरीश देवदत्त गोले (41) के 25 जुलाई को लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सीताबल्डी और सोनेगांव थानों के कर्मियों ने जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच तालेगांव इलाके के पास मिले अधजले शव पर केंद्रित हुई, जिसकी पहचान निराला के रूप में की गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य खुफिया सूचनाओं का इस्तेमाल करते हुए, पुलिस यह विवरण जुटाने में कामयाब रही कि दोनों कैसे लापता हो गए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘1.50 करोड़ रुपये का भुगतान करके 2.80 करोड़ रुपये प्राप्त करने के इस प्रस्ताव के लालच में, दोनों कारोबारी पहुंचे और उन्हें नागपुर शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर कोंढाली के एक फार्म हाउस में ले जाया गया। निराला और गोले की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उनके शवों को पेट्रोल से जला दिया गया। इसके बाद आरोपियों के वाहनों से शवों को वर्धा नदी में फेंक दिया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल पुनज और तलमले, लकी तुर्कुले, हर्ष वर्मा, दानिश शिवपेठ के रूप में की है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

प्रमुख खबरें

NITI Aayog सदस्य Rajiv Gauba ने दी लाइसेंस और अनुमति प्रक्रिया सरल करने की सलाह

Calcutta HC ने Mamata Banerjee की रैली रोकी, श्रीरामपुर मैदान में सभा की दी मंजूरी

भारत ने Hockey में Pakistan को 19-0 से रौंदा, Junior Asia Cup Semi-Final में धमाकेदार एंट्री

AAP का Mission 2027: Bhagwant Mann को PAC में स्थायी सीट, चुनावी रणनीति में होगी बड़ी भूमिका