महाराष्ट्र : छत्रपति संभाजीनगर में कार दुर्घटना में पांच घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2025

छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार सुबह एक कार की टक्कर से कम से कम पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शहर के सिडको (शहर और औद्योगिक विकास निगम) क्षेत्र में काला गणपति मंदिर के पास सुबह करीब सवा नौ बजे हुई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार पास के रिहायशी इलाके की है। उन्होंने बताया, हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर

Delhi में एकजुट दिखने वाले दल UP में आपस में लड़ रहे, INDIA Bloc की यह कैसी एकता है?

पिता को जेल भिजवाने के लिए CM Mohan Yadav को दी थी धमकी, Bhopal Police ने आरोपी को दबोचा