महाराष्ट्र: फैक्टरी में हुए विस्फोट में घायल चार श्रमिकों की अस्पताल में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

जालना। महाराष्ट्र के जालना जिले में सप्ताहांत में एक इस्पात विनिर्माण इकाई में हुए विस्फोट के दौरान घायल हुए चार श्रमिकों की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए सरोज कुमार कबी, अवधेश कुमार पाला, हेमंत कुमार और श्याम सुंदर यादव की रविवार को मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: क्या योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा UP चुनाव ? एके शर्मा ने स्थिति की साफ

एक अधिकारी ने बताया था कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित सपाश्रृंगी स्टील मिल में शनिवार को एक ब्वॉयलर फट गया और गर्म पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिर गया। इस घटना में 10 श्रमिक घायल हुए थे। चार श्रमिकों को जालना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि छह अन्य को औरंगाबाद ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ कथित लापरवाही के लिए मामला दर्ज किया गया है और इस सिलसिले में जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण