Maharashtra: मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गैरेज मालिक गिरफ्तार, 35 वाहन बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2023

ठाणे। मुंबई और नवी मुंबई से लोकप्रिय ब्रांड की मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अब तक उसके द्वारा चुराई गई 35 मोटरसाइकिल बरामद की हैं और 15 अन्य का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस उपायुक्त विवेक पनसारे ने कहा कि मुंबई के विक्रोली उपनगर का रहने वाला 58 वर्षीय आरोपी शहर के घाटकोपर इलाके में मोटर गैरेज चलाता है। उसे नवी मुंबई और ठाणे से दो साल के लिए निर्वासित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव से की मुलाकात

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चुराने की बात स्वीकार की। पानसरे ने कहा, “पुलिस ने उसके कब्जे से 27 मोटरसाइकिलजब्त किया और आठ अन्य भी बरामद किया, जिन्हें उसने चुराया था और बाद में छोड़ दिया था। पुलिस 15 और मोटरसाइकिल बरामद करने की कोशिश कर रही है, जिन्हें उसने चोरी करना स्वीकार किया है।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक बिभास सरदार पर हमले का आरोप, पार्टी ने BJP को घेरा

VHP ने फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri पर साधा निशाना, धार्मिक रीति-रिवाजों के अपमान का आरोप

Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

Mumbai के शिवाजी पार्क में Aaditya Thackeray और Amit Thackeray का प्रदर्शन तेज