महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात राहत के लिए 252 करोड़ रूपये का राहत पैकेज मंजूर किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात प्रभावित तटीय जिलों के लोगों के लिए 252 करोड़ रूपये का राहत पैकेज मंजूर किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि 252 करोड़ रूपये की राहत राशि राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (एनडीआरएफ) के तहत केंद्र सरकार द्वारा नियमों के अंतर्गत बनने वाली रकम से अधिक ही है। एनडीआरएफ नियमों के तहत करीब 72 करोड़ बनेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत सरकार बनाम ट्विटर: केंद्र ने कहा- सोशल मीडिया और फोन कॉल पर नजर रखने के लिए कोई नया नियम नहीं

जिनके मकान को 50 फीसद नुकसान पहुंचा है, उन्हें पचास-पचास हजार रूपये और जिनके मकान को 25 फीसद नुकसान पहुंचा है, उन्हें 25-25 हजार रूपये मिलेंगे। पंद्रह फीसद नुकसान वाले मकान और क्षतिग्रस्त झुग्गियों के लिए 15-15 हजार रूपये दिये जाएंगे। चक्रवाती तूफान ताउते गुजरात पहुंचने से पहले महाराष्ट्र पहुंचा था और उसने बड़ा नुकसान पहुंचाया था।

प्रमुख खबरें

पेपर खरीदने वालों के खिलाफ भी आंदोलन होना चाहिए

संघ, हिंदुत्व व सनातन पर सुनियोजित हमले

बिहार में औद्योगिक क्रांति! 1628 करोड़ के 36 Projects को SIPB की हरी झंडी, रोजगार के नए अवसर

सेहत का पावरहाउस है जामुन, मिनटों में तैयार करें ये 2 Super-Tasty Summer Recipes