Maharashtra government के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के लाखों कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही, हालांकि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनसे काम पर लौटने की अपील की थी। सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं हड़ताल के कारण सरकारी अस्पतालों और कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार के कर्मचारियों, अर्द्ध-सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के करीब 35 संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाली समिति के संयोजक विश्वास काटकर ने दावा किया कि उनके सदस्य महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों में हड़ताल और प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने विधानसभा में मंगलवार को की गई शिंदे की अपील को खारिज कर दिया और कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए।

शिंदे ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को वापस लेने की मांग पर गौर करने के लिए वरिष्ठ नौकरशाहों के एक पैनल की भी घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि पैनल समयबद्ध तरीके से अपनी रिपोर्ट देगा। काटकर ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों ने 2018 में भी इसी तरह का आंदोलन किया था, जिसके बाद एक समिति का गठन किया गया था लेकिन इसकी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने 2022 में भी हड़ताल की थी लेकिन उनकी मांग पूरी करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। महाराष्ट्र नर्सिंग एसोसिएशन की सुमित्रा टोटे ने कहा कि 30 जिलों में उनकी शाखाएं हड़ताल में शामिल हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनसे काम पर लौटने की अपील की थी।

सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं हड़ताल के कारण सरकारी अस्पतालों और कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार के कर्मचारियों, अर्द्ध-सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के करीब 35 संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाली समिति के संयोजक विश्वास काटकर ने दावा किया कि उनके सदस्य महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों में हड़ताल और प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने विधानसभा में मंगलवार को की गई शिंदे की अपील को खारिज कर दिया और कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए।

इसे भी पढ़ें: Bihar में भाजपा के खेवनहार बन सकते हैं ये तीन साथी, नीतीश से बगावत का कुशवाहा को मिला इनाम

शिंदे ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को वापस लेने की मांग पर गौर करने के लिए वरिष्ठ नौकरशाहों के एक पैनल की भी घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि पैनल समयबद्ध तरीके से अपनी रिपोर्ट देगा। काटकर ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों ने 2018 में भी इसी तरह का आंदोलन किया था, जिसके बाद एक समिति का गठन किया गया था लेकिन इसकी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने 2022 में भी हड़ताल की थी लेकिन उनकी मांग पूरी करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। महाराष्ट्र नर्सिंग एसोसिएशन की सुमित्रा टोटे ने कहा कि 30 जिलों में उनकी शाखाएं हड़ताल में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

UP Home Guard Bharti 2025: यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल है, 10वीं पास जल्द करें अप्लाई

भारतीय सेना के शौर्य और इंदिरा के साहसिक नेतृत्व की मिसाल है 1971 की विजय: कांग्रेस

नागपुर में रक्षा उत्पादों के निर्माण से जुड़ी कंपनी की हवाई पट्टी के ऊपर ड्रोन दिखा, जांच जारी

BMC Elections: मुंबई में शिवसेना शिंदे गुट और बीजेपी की पहली बैठक, सीट बंटवारे को लेकर बनेगी सहमति?