महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है, ‘‘लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा।’’

गौरतलब है कि मौजूदा लॉकडाउन दो मई से 17 मई तक वैध था। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन 3.0 आज खत्म हो गया। लॉकडाउन 4.0 कल से प्रभाव में आएगा और 31 मई तक लागू रहेगा। चौथे चरण में कुछ रियायतें दी जाएंगी।’’ उन्होंने बताया कि और अधिक सेवाओं को शुरू करने के लिहाज से ग्रीन तथा ओरेंज जोन को अधिक रियायतें मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19: देश में संक्रमण से 24 घंटे में 120 लोगों की मौत, पांच हजार नए मामले

अभी के लिए केवल अनिवार्य सेवाएं चालू हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 30,706 मामले सामने आए हैं जिनमें से 22,479 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। इस संक्रामक रोग से 1135 लोगों ने जान गंवाई है जबकि 7,088 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

प्रमुख खबरें

Galle Test: टीम इंडिया के सामने Playing 11 की पहेली, 3 स्पिनर या पेसर्स पर कोच Morne Morkel का बड़ा बयान

Tata Sons में बड़े बदलाव की आहट: Noel Tata के नेतृत्व में नए चेयरमैन की तलाश, Chandrasekaran ने छोड़ी कुर्सी

Oracle Job Cut: एआई में अरबों के निवेश के बीच ओरेकल में छंटनी की तैयारी, Double-Digit प्रतिशत तक कम होंगे कर्मचारी

भारत ने निभाई दोस्ती, दिल्ली में पहली बार धूम-धाम से विक्ट्री डे मनाएगा तालिबान!