इन देशों की यात्रा करके भारत आये लोगों के लिए एसओपी जारी, नये कोरोना के खतरे की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2020

मुंबई। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर महाराष्ट्र सरकार ने यूरोप, पश्चिम एशिया और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। सरकार द्वारा सोमवार को जारी परिपत्र के अनुसार, ‘‘हवाईअड्डे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया जाए कि उक्त जगहों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना वायरस के नये प्रकार के कैरियर के रूप में देखा जाए और उनसे उसी हिसाब से निपटा जाए।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर: किसानों ने यूपी गेट के पास NH9 के सभी 14 लेनों को किया जाम

सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, क्रिसमस के अवसर पर चर्च में अधिकतम 50 लोगों की उपस्थिति में प्रार्थना सभा की जाए। अन्य नियमों के अलावा पुणे सहित महाराष्ट्र के अनेक क्षेत्रों में 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक रात्रिकालीन कर्फ्यू (रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक) लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के बॉलीवुड सितारे, Riteish Deshmukh से लेकर Sonakshi Sinha ने उठाए सवाल

iPhone 18 Pro की तैयारी के बीच iPhone 17 Pro की कीमतों में भारी गिरावट, ऑनलाइन मिल रही Best Deal

मुजफ्फरनगर में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में पांच लोग घायल

ज़रूरत पड़ी तो मैं दिल्ली जाऊँगी... CJP के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने का ममता ने दिया संकेत