मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी महाराष्ट्र सरकार

By अनुराग गुप्ता | Jul 02, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुणे में पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी की वजह से जान गंवाने वाले पुलिसकर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी। अजीत पवार ने कहा कि पुलिस विभाग को हमेशा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करना होता है और समाज को बचाना होता है। महामारी में पुलिस विभाग सहित सभी संस्थान दिन-रात काम कर रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएआई के मुताबिक उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि कोरोना से हमारे कई पुलिस अधिकारी संक्रमित हुए और कई की जान गई। राज्य सरकार ने कोरोना से मरने वालों के परिवारों को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्णय लिया। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा पुलिसबल के घरों का है। इस समस्या के समाधान के लिए हमने अपने बजट में 700 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे से पवार की मुलाकात के एक दिन बाद एमवीए समन्वय समिति की बैठक 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी लगातार कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ रहे है। मार्च 2020 से लेकर अप्रैल 2021 तक संक्रमण की वजह से 403 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। जिनमें से मुंबई पुलिस के 105, ठाणे के 34, नागपुर के 22, पुणे के 16, नवी मुंबई के 12, नासिक शहर के 11 और नासिक ग्रामीण के 10 कर्मी शहीद हुए। बाकी के जिलों में 9 से कम पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की

Adidas ने Gurugram Tech Team में की Layoffs, 20 प्रतिशत से कम पद प्रभावित

Varanasi में भाषण के दौरान CM Chandrababu Naidu ने हिंदी बोलकर जीता जनता का दिल

Coal Ministry ने शुरू किया Commercial Coal Auction का 16वां दौर, 25 ब्लॉक होंगे नीलाम