By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 10, 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि मूर्तियों के आकार की तुलना में भक्ति और पर्यावरण संरक्षण अधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने जोर दिया कि जिम्मेदारी से त्योहार मनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वाशी स्थित सिडको प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र में आयोजित पर्यावरण अनुकूल महा गणेश मूर्ति कार्यशाला 2026 में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए प्राकृतिक तत्वों की रक्षा करना बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र का नाम आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। गिनीज संस्था के अधिकारियों द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने भाग लेने वाले छात्रों को इस सफलता का असली हकदार बताया। उन्होंने पर्यावरण विभाग, कला निदेशालय और सर जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट के संयुक्त प्रयासों की भी सराहना की।