महाराष्ट्र ने पिंक को चुना है... महायुति के ऐतिहासिक जीत पर अजित पवार का ट्वीट

By अंकित सिंह | Nov 23, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य ने विधानसभा चुनाव में "पिंक" चुना है। पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र में अपने भतीजे और राकांपा (सपा) उम्मीदवार युगेंद्र पवार को हराया। बारामती में 20 राउंड की गिनती हुई। सभी की निगाहें राकांपा (सपा) अध्यक्ष शरद पवार के गढ़ बारामती पर थीं, क्योंकि यह हाई-प्रोफाइल मुकाबला परिवार के भीतर है।

विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) लड़खड़ाता नजर आ रहा है। एमवीए उम्मीदवार मात्र 51 सीट पर आगे हैं जबकि उसके कई नेताओं ने शनिवार सुबह तक महायुति को हराने के दावे किए थे। राजनीति में पांच महीने का समय बहुत लंबा होता है और यह बात देवेन्द्र फडणवीस आपको बता सकते हैं। महाराष्ट्र भाजपा नेता ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी को मिले झटके की जिम्मेदारी लेते हुए जून में इस्तीफे की पेशकश की। नवंबर में, वह विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की जीत के सितारों में से एक बनकर उभरे। दूसरे हैं मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे। ऐसे में अब ध्यान मुख्य प्रश्न पर केंद्रित है अगला मुख्यमंत्री कौन होगा-देवेंद्र फडणवीस या एकनाथ शिंदे?

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में Mahayuti की जीत से खुश चंद्रबाबू नायडू, ट्वीट पर पीएम मोदी को दी बधाई

वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सार्वजनिक रूप से शीर्ष पद के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का समर्थन किया है। पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि सीएम कौन होगा इसका फैसला हमारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा। हालाँकि, अगर हमसे पूछा जाएगा, तो हम एकमत से कहेंगे कि मुख्यमंत्री के रूप में देवेन्द्र फडणवीस ही होने चाहिए। पाटिल ने यह भी दोहराया कि अंतिम निर्णय भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर है। 

प्रमुख खबरें

Twisha Sharma Case: CBI ने पति Samarth की मौजूदगी में किया Crime Scene Recreate, खुलेगी मौत की गुत्थी?

Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं Lady in White? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें

Global Day of Parents 2026: माता-पिता हैं वर्तमान की शक्ति और भविष्य की प्रेरणा

Jammu-Kashmir से आईं ये खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं! घुसपैठ, अवैध संचार नेटवर्क और ISI की नई साजिशों का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट