कर्नाटक सीमा विवाद: कानूनी लड़ाई के लिए महाराष्ट्र भी तैयार, मंत्री ने कहा- प्रतिनिधिमंडल PM और गृह मंत्री से करेगा मुलाकात

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2022

कर्नाटक सीमा विवाद के मामले की कानून लड़ाई की प्रक्रिया में समन्वय के लिए प्रदेश के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील और राज्य के उत्पादन शुल्क मंत्री शंभुराज देसाई की नियुक्ति की गई है। राज्य अतिथि गृह सह्याद्री में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद संबंधी उच्चाधिकार समिति की बैठक हुई। महाराष्ट्र के मंत्री संभूराज देसाई ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पीएम और केंद्रीय गृह मंत्री से भी मिलेगा, कर्नाटक अपनी कानूनी लड़ाई लड़ेगा, हम अपनी लड़ाई लड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक महाराष्ट्र में कन्नड़ स्कूलों को विशेष अनुदान देगा: मुख्यमंत्री बसवराज

शंभुराज देसाई ने कहा कि हम उनसे मांग करेंगे कि महाराष्ट्र को न्याय मिले। हम 85 गांवों को जो भी देना चाहते हैं, मुहैया कराएंगे, इसके लिए हमने सीएम को प्रस्ताव भी दिया है। कर्नाटक सरकार के विवाद को देखते हुए हम इस मुद्दे पर तेजी से काम कर रहे हैं। हमारी सरकार महाराष्ट्र-कर्नाटक विवाद को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रही है, जो भी सीमा के पास रहता है उसे पूरा अधिकार मिलेगा। चंद्रकांत पाटिल और मैं (शंभुराज देसाई) को कर्नाटक सीमा विवाद मामले में नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र में अगर कोई माहौल खराब कर रहा है तो वो संजय राउत हैं, हम अपना काम कर रहे हैं. जब से उन्होंने टीवी पर आना शुरू किया है तब से महाराष्ट्र का माहौल खराब होने लगा है।


प्रमुख खबरें

सलमान के आवास के बाहर गोलीबारी मामला: दो आरोपियों को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Yogi Adityanath Rally in Sambhal | कांग्रेस अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है, योगी आदित्यनाथ का बयान

Best Anti-Ageing Fruits: चेहरे की झुर्रियों की दूर करेंगे ये 3 फल, दिखेंगी आप जवां

Swati Maliwal ने पूर्वी दिल्ली से AAP के लोकसभा उम्मीदवार के लिए किया प्रचार