Maharashtra Loksabha Election: महायुति का सीट बंटवारा क्यों रुका? किन 3 सीटों पर फंसा पेंच

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2024

गुड़ी पड़वा के दिन महाविकास अघाड़ ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के आवंटन की घोषणा की, जिसमें शिवसेना ठाकरे पार्टी को 21 सीटें, कांग्रेस को 17 सीटें और एनसीपी शरद पवार पार्टी को 10 सीटें मिलीं. भले ही महा विकास अघाड़ी का सीट आवंटन तय हो गया हो, लेकिन सत्तारूढ़ महायुति का सीट आवंटन फॉर्मूला अभी भी तय नहीं हुआ है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि तीन सीटों को लेकर महायुति का सीट आवंटन रुका हुआ है। जिसके चलते महायुति का सीट आवंटन पर पेंच फंस गया है, उसमें नासिक, ठाणे और सतारा शामिल हैं> हालांकि, महाविकास अघाड़ी ने इन तीनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

इसे भी पढ़ें: सांगली को लेकर आर-पार की नौबत के बाद उद्धव ने बाजी मार ही ली, भिवंडी शरद पवार के पास, महाराष्ट्र में क्यों बैकफुट पर आई कांग्रेस

ग्रैंड अलायंस के अन्य सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस ने कल्याण से श्रीकांत शिंदे की उम्मीदवारी की घोषणा की और शिवसेना को संकेत दिया कि बीजेपी ठाणे सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है और कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही बीजेपी और एनसीपी के प्रति भी नाराजगी है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Gold जीतने के बाद बोलीं Harmanpreet Kaur, अन्य खेलों के लिए खुला पदकों का रास्ता

BPSC Project Manager Exam 2026 स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

Shafali Verma ने तोड़ा Laura Wolvaardt का रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन

Asian Games में महिला टीम ने जीता Gold Medal, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी बधाई