Maharashtra: ठाणे में दोस्त की मां की हत्या के दोषी महिला व पुरुष को उम्रकैद की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 2014 में जेवरात लूटने के प्रयास में अपने दोस्त की मां की हत्या करने का दोषी पाते हुए एक पुरुष व एक महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कल्याण अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर जी वाघमारे ने सोमवार को अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष ने वीरेंद्र नायडू और अश्विनी सिंह नाम के दो आरोपियों के खिलाफ सभी आरोपों को साबित कर दिया है। दोनों आरोपी अब 30 वर्ष के हैं और इसलिये उन्हें दोषी ठहराया जाना चाहिये और सजा सुनाई जानी चाहिये।

इसे भी पढ़ें: CM Yogi बोले- कंगाल पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहता POK, रोटी के लिए पड़ोसी देश में हो रही लड़ाई

बाद में उन्होंने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के वक्त महिला के परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। अदालत ने दोनों आरोपियों को सजा सुनाते हुए उस पर सात-सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया और आदेश दिया कि बरामद रकम मृत महिला के बेटे को दी जाए। इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी की उम्र उस वक्त 17 वर्ष थी और उसके खिलाफ किशोर न्यायालय में मुकदमा चलाया गया था।

प्रमुख खबरें

अपना बोया ही काट रही ममता बनर्जी

ज़मीन के विवाद में Pankaj Tripathi के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ़्तार

Kota, Bikaner के बाद Jodhpur में Caesarean Delivery के बाद 8 महिलाओं की तबियत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री बोले, प्रसव पीड़ा से बचने के लिए महिलाएं कराती हैं सर्जरी

इस क्राइसिस में कॉकरोच भी नहीं कर पाएंगे सर्वाइव, गॉडजिला हमारी ओर आ रहा, आम आदमी से लेकर बजट तक पर कैसे पड़ेगा इम्पैक्ट?