महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना से ठीक हुए, अस्पताल से मिली छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के लोक निर्माण कार्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण उपचार के बाद कोविड-19 से ठीक हो गए और उन्हें यहां बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपने घर पहुंचे जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। 

इसे भी पढ़ें: विश्नविद्यालय परीक्षा विवाद पर बोली शिवसेना, राजनीतिक अहंकार को दरकिनार रखना चाहिए

चव्हाण की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें यहां 25 मई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चव्हाण के कार्यालय की ओर से बताया गया कि बीमारी से ठीक होने के बाद उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। पिछले महीने चव्हाण नांदेड़ में थे जब उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उन्हें उपचार के लिए मुंबई लाया गया था। वह नांदेड़ जिले की भोकर सीट से विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल

Abhishek Sharma की विस्फोटक Century, T20 Record में Virat Kohli के बराबर पहुंचे, Hyderabad का बड़ा स्कोर

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी