महाराष्ट्र के मंत्री ने कंगना को बताया ‘नाचनेवाली’, कहा-उनके बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2021

मुंबई| महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘नाचनेवाली’ बताते हुए कहा कि उनके बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मैं कंगना रनौत के बयान से सहमत नहीं हूं: वाजपेयी

कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अगर कोई नाचनेवाली महात्मा गांधी पर आरोप लगाती है तो मैं इसे प्रतिक्रिया देने के लायक नहीं मानता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दस में से नौ लोग उनके (कंगना के) बारे में बुरा बोलते हैं। उनके बारे में और ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है।’’

अभिनेत्री ने 1947 मे मिली आजादी को ‘भीख’ बताने वाली टिप्पणी के कुछ दिन बाद मंगलवार को दावा किया कि सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला था।

इसे भी पढ़ें: देश की आजादी पर टिप्पणी को लेकर कंगना की चौतरफा आलोचना, शिकायत दर्ज, पुतले फूंके गए

अभिनेत्री ने गांधी के अहिंसा के सिद्धांत का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि दूसरा गाल आगे बढ़ाने से आजादी नहीं ‘भीख’ मिलती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर