Maharashtra: 7 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र, कैबिनेट विस्तार को लेकर अनिश्चितता बरकरार

By अंकित सिंह | Jul 07, 2023

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी तूफान के बीच राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र जुलाई से शुरू होगा और 4 अगस्त तक चलेगा। यह फैसला शुक्रवार (7 जुलाई) को विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए नए सदस्य उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा नेता छगन भुजबल उपस्थित थे। भाजपा के सूत्रों ने कहा कि सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: क्या साथ आएंगे उद्धव और राज ठाकरे? चर्चा के बीच संजय राउत बोले- हमारा भावनात्मक लगाव

कोई नाराजगी नहीं

अजित पवार और उनके समर्थकों के अलग होने के बाद विभाजित हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सूत्रों के मुताबिक, 19 विधायकों ने हलफनामा देकर कहा है कि वे पार्टी संस्थापक शरद पवार के साथ खड़े हैं। छह विधायकों ने संदेश भेजकर दावा किया है कि वे शरद पवार गुट में बने रहेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को पार्टी विधायकों के साथ बैठक में संगठन को मजबूत करने का आदेश दिया और राज्य में एनसीपी और बीजेपी के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को शामिल किए जाने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायकों में कोई नाराजगी नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Kamika Ekadashi 2026: विष्णु की पूजा और दान करने से मिलता है कभी न खत्म होने वाला पुण्य

Strait of Hormuz को लेकर Iran-Oman बातचीत में प्रगति, US को कमर्शियल तेल शिपमेंट बहाल होने की उम्मीद

विभिन्न द्रव्यों से बनते हैं शिवलिंग, जानिये किस द्रव्य से बने शिवलिंग के पूजन से क्या लाभ होता है?

Deepfakes और Propaganda पर प्रहार, MeitY ने Meta को Algorithm बदलने और Roadmap देने का दिया निर्देश