NCP कर्नाटक चुनाव परिणाम से अचंभित, मतपत्र पर लौटने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2018

ठाणे। राकंपा के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कर्नाटक चुनाव परिणाम पर अचरज जताते हुए आगामी चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की बजाए मतपत्रों का इस्तेमाल करने की मांग की। कर्नाटक चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पाटिल ने दावा किया कि भाजपा की ख्याति की लहर अब कम हो रही है, इसलिए राकंपा और कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए गठबंधन बनाने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य इस बात का है कि जब विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने राज्य का दौरा किया था तो राज्य की जनता कांग्रेस सरकार से संतुष्ट प्रतीत हो रही थी। कल आए चुनाव परिणामों में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत से नौ सीटें दूर है। भगवा दल को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस ने जद (एस) को समर्थन दिया है।

उन्होंने कल रात संवाददाताओं से कहा कि यहां तक कि सामान्य जनता और किसान तक सरकार से संतुष्ट थे। कांग्रेस वहां अच्छा कर रही थी। लेकिन ऐसा परिणाम देखना वाकई आश्चर्यजनक है। पाटिल ने चुनावों में मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग को उचित ठहराते हुए कहा कि चुनाव आयोग क्यों नहीं पुराने प्रचलन को दोबारा ला सकता जबकि यह परंपरा कई विकसित देशों में अभी भी चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव कराने के लिए ईवीएम पर अडे नहीं रहना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana