Maharashtra: रायगढ़ में पार्षद के पति की हत्या के मामले में नौ लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुलिस ने नव निर्वाचित शिवसेना पार्षद के पति की हत्या के सिलसिले में शनिवार को एक महिला सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अप्पा नव निर्वाचित पार्षद मानसी कालोखे के पति थे, जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान रायगढ़ पुलिस ने नागोठाणे इलाके से मुख्य आरोपी रवींद्र देवकर, दर्शन देवकर और छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारी के मुताबिक, यह हत्या मानसी कालोखे और उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम थी, जो हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में हार गए थे।

प्रमुख खबरें

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल

Badrinath National Highway पर लगा भारी जाम, ट्रैफिक संभालने के लिए टोकन गेट सिस्टम शुरू

5 जून को बढ़ेगा असम कैबिनेट का कुनबा, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान