Maharashtra: नितेश राणे का बयान, MVA को 'रेस्ट इन पीस' कहने का समय, बेरोजगार हुए उद्धव और आदित्य ठाकरे

By अंकित सिंह | Jul 04, 2023

महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी में फूट पड़ गई है। अजित पवार बगावत के रास्ते पर हैं। उन्होंने शिंदे-भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया है। वह सरकार में बतौर उपमुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इसके अलावा एनसीपी के कई विधायक सरकार में मंत्री बने हैं। शरद पवार का साफ तौर पर कहना है कि वह इस बात से कमजोर नहीं होंगे। वह पार्टी को फिर से खड़ा करेंगे। इसके साथ ही वह भाजपा पर जोड़-तोड़ की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। इन सब बीच भाजपा विधायक नितेश राणे ने महा विकास आघाडी पर निशाना साधा है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: प्रफुल्ल पटेल का ऐलान, हम शिंदे के साथ, जयंत पाटील की जगह तटकरे होंगे NCP के प्रदेश अध्यक्ष

मंत्रिमंडल की पहली बैठक

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने पिछले एक साल में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख करते हुए मंगलवार को एक पुस्तिका जारी की। मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने पिछले एक साल में किए कामों का उल्लेख करते हुए पुस्तिका का विमोचन किया। गौरतलब है कि रविवार को अजित पवार की अगुवाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नौ विधायकों के सरकार में शामिल होने के बाद मंत्रिमंडल की यह पहली साप्ताहिक बैठक थी। राज्य में शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार को 30 जून को एक साल पूरा हो गया।

प्रमुख खबरें

ढाका की राजनीति और भारत-बांग्लादेश संबंधों की नई परीक्षा

Jharkhand JPSC-JSSC विवाद पर Government से वार्ता विफल, छात्रों का Protest तेज

मेरठ में CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- 4 से 5 करोड़ शिव भक्तों के आने की उम्मीद

Yes Milord: जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन होगा बंद? हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में क्या नई बहस छिड़ गई