Maharashtra: नितेश राणे ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, बोले- बुर्का पहनकर बोर्ड परीक्षा देने पर लगे पाबंदी

By अंकित सिंह | Jan 29, 2025

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शिक्षा मंत्री दादा भुसे को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि संभावित नकल की चिंताओं का हवाला देते हुए 10वीं और 12वीं राज्य बोर्ड परीक्षा केंद्रों में किसी को भी बुर्का पहनकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तुष्टिकरण की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी। जो नियम हिंदू छात्रों पर लागू होते हैं, वही मुस्लिम छात्रों पर भी लागू होने चाहिए। जो लोग बुर्का या हिजाब पहनना चाहते हैं वे इसे अपने घरों में पहन सकते हैं लेकिन परीक्षा केंद्रों पर उन्हें अन्य छात्रों की तरह अपनी परीक्षा देनी होगी। 

इसे भी पढ़ें: Nagpur में नाबालिग लड़की ने ‘मौत के बाद क्या होता है’ खोजने के बाद खुदकुशी की

भाजपा नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया, ‘‘केरल ‘मिनी पाकिस्तान’ है। आतंकवादियों ने (पहले) राहुल गांधी को वोट दिया और अब उनकी बहन प्रियंका गांधी को वोट दिया है।’’ अपनी टिप्पणियों के लिए विपक्षी दलों की तीखी आलोचना का सामना कर रहे राणे ने सोमवार को कहा कि केरल भारत का हिस्सा है और वह दक्षिणी राज्य में हिंदुओं के धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठा रहे थे। नितेश राणे ने यह भी कहा था कि चाकू से हमला होने के बाद जिस तरह से सैफ अली खान अस्पताल से बाहर निकले, उससे उन्हें हैरानी हुई कि क्या बॉलीवुड स्टार पर ‘वास्तव में हमला हुआ था या वे नाटक कर रहे थे’।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार