महाराष्ट्र: पुलिस ने महिला को सीट बेल्ट पहनने को कहा, 15 मिनट बाद ही गंभीर दुर्घटना में जान बची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

मुंबई में एक दंपति गंभीर दुर्घटना में बाल-बाल बच गया और इसकी वजह एक यातायात पुलिसकर्मी था जिसने उन्हें महज 15 मिनट पहले ही सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी थी।

बाद में, जब दंपति भारी बारिश में अंधेरी की ओर जा रहे थे तो ढलान से नीचे उतरते समय रोहरा ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी दो बार पलट गई और उसे काफी नुकसान पहुंचा लेकिन गौतम और उनकी पत्नी दोनों को मामूली चोटें आईं क्योंकि उन्होंने सीटबेल्ट पहनी हुई थी। बाद में दंपति कॉन्स्टेबल क्षीरसागर और उनके सहयोगियों को धन्यवाद देने के लिए बीकेसी यातायात चौकी पहुंचा।

गौतम रोहरा ने भी इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया और मुंबई यातायात पुलिस की सतर्कता एवं जीवनरक्षक सलाह की प्रशंसा की। पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कॉन्स्टेबल की प्रशंसा की।

प्रमुख खबरें

FlyDubai flight FZ1073 | फ्लाईदुबई अटैक पर अमेरिकी नेतृत्व में दरार! वेंस बोले- कोई सबूत नहीं, तो ट्रंप ने सीधे ईरान पर फोड़ा बम

विदेशी पूंजी निकासी और कच्चे तेल से दबाव, US Dollar के मुकाबले रुपया 96.39 पर फिसला

Rajasthan Panchayat Election: धनतेरस के चलते तीन चरणों के मतदान की तारीखें बदलीं

Sensex और Nifty में बढ़त, शुरुआती कारोबार में 120 अंक चढ़ा बाजार