महाराष्ट्र : पालघर में पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2024

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 26 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को वसई इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल के यह कदम उठाने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात कांस्टेबल सागर अठनेकर ने अपने घर की छत से कथित तौर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख