Maharashtra Political Crisis: अब कौन बनेगा नेता विपक्ष, कांग्रेस में कल होगी बैठक

By रितिका कमठान | Jul 03, 2023

महाराष्ट्र में अजित पवार की बगावत के बाद एनसीपी पर संकट के बादल छाए हुए है। अजित पवार कई विधायकों के साथ शरद पवार के खिलाफ खड़े हो गए है। इस बगावत के साथ ही शिंदे सरकार के साथ अजित ने अपना समर्थन दिया है। अजित पवार ने एनसीपी के सिंबल और पार्टी पर भी दावा ठोका है। महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक उलटफेर के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष का पद खाली हो गया है। इस पद को लेकर अभी राज्य में संशय बरकरार बना हुआ है।

कांग्रेस ने शुरू की विपक्ष पर कब्जा करने की तैयारी

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट का कहना है कि विपक्ष का नेता उस पार्टी से होगा जिसके पास सबसे ज्यादा विधायक होंगे। कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा संख्या बल है। राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर हम कल बैठक करेंगे। इसके बाद तय किया जाएगा कि कांग्रेस आगे क्या रणनीति अपनाती है। कांग्रेस के पास राज्य में 45 विधायक है, जो सर्वाधिक है। फूट से पहले एनसीपी के पास 53 विधायकों की संख्या थी और एनसीपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप