Maharashtra: शिवसेना के विज्ञापन पर राजनीतिक बवाल, अजित पवार बोले- अपने राजनीतिक जीवन में मैंने आज तक ऐसा...

By अंकित सिंह | Jun 13, 2023

महाराष्ट्र में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति लगातार जारी रहती है। महाराष्ट्र में हाल में ही शिवसेना की ओर से एक विज्ञापन जारी किया गया था। एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विज्ञापन पर नेता प्रतिपक्ष अजित पवार की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा आज तक कभी भी नहीं देखा है। दरअसल, एकनाथ शिंदे गुट द्वारा प्रकाशित कराए गए इस विज्ञापन में एकनाथ शिंदे को बतौर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा पॉपुलर बताया गया है। इसी को लेकर अजित पवार की प्रतिक्रिया आई है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र का वड़ा पाव खाने में पत्नी से हार गए जापानी राजदूत, Twitter पर शेयर किया वीडियो, PM Modi ने की तारीफ

भाजपा-शिवसेना की सरकार

आपको बता दें कि फिलहाल महाराष्ट्र में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना की सरकार है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना से बगावत करने के बाद एकनाथ शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने हैं। इसी कारण देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनना पड़ा है। शिवसेना के विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एकनाथ शिंदे की तस्वीर लगी है। इसका शीर्षक दिया गया है देश में मोदी, महाराष्ट्र में शिंदे। इस विज्ञापन में यह दावा किया गया है कि महाराष्ट्र में 26.1 फ़ीसदी लोग एकनाथ शिंदे को बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। वही शिंदे के मुकाबले 23.2 फ़ीसदी लोग ही देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। कुल मिलाकर देखें तो शिंदे को ज्यादा लोकप्रिय बताया गया है। हालांकि, एकनाथ शिंदे ने विज्ञापन के सवाल पर कहा कि महाराष्ट्र सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन में चल रही है। इस सरकार में राज्य का विकास हो रहा है शिवसेना भाजपा गठबंधन मजबूत है। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा