महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का भाजपा पर निशाना, नहीं चलेगा काला जादू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2022

भाजपा ने महाराष्ट्र की सत्ता पर दोबारा आसीन होने के लिए सुबह-सुबह कोशिश की थी लेकिन इसमें मात खाने के बाद अब वह लगातार महाविकास आघाड़ी सरकार के खिलाफ साजिश कर रही है। भाजपा राज्य की सत्ता से बेदखल होने के दर्द से पीड़ित है और इसलिए अब महाविकास आघाड़ी सरकार पर कड़ी नजर रखे हुए है लेकिन भाजपा का यह काला जादू नहीं चलेगा और माविआ  सरकार पूरे 5 साल के कार्यकाल को पूरा करेगी। भाजपा पर यह निशाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने साधा है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ किया 500 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

पटोले ने कहा कि माविआ सरकार को अस्थिर करने के लिए विरोधी जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं लेकिन भाजपा, केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग और केंद्र के इशारे पर राजभवन के सहारे सरकार को गिराने की कितनी भी कोशिश कर ले, उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। सत्ता खोने के बाद भाजपा काफी बैचैन है और इस वजह से वह सदमे में है लेकिन दूसरी तरफ महाविकास आघाड़ी सरकार पूरी तरह से मजबूत है और अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

प्रमुख खबरें

हल्द्वानी मामले में राहुल गांधी पर एफआईआर का कानूनी तरीके से जवाब देगी कांग्रेस: कुमारी सैलजा

जी20 बैठक में भाग लेने अमेरिका के एशविल पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Bahula Chaturthi 2026: संतान की सुख-समृद्धि के लिए इस दिन रखें व्रत, जानें Muhurat और पूजन विधि

Crude Oil में तेजी और वैश्विक तनाव से रुपया 13 पैसे टूटकर 95.56 प्रति डॉलर पर पहुंचा