Maharashtra: प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार को बताया अपना गुरु, हाथ जोड़कर कहा- हमें अपना आशीर्वाद दें

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

अजित पवार के बड़े विद्रोह में शामिल हुए वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार को अपना गुरु बताया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि राकांपा पार्टी प्रमुख शरद पवार उनके "गुरु" हैं और वह आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उनका आशीर्वाद लेंगे। राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष पटेल इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह आज शरद पवार से मिलेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शरद पवार मेरे गुरु हैं और हमेशा रहेंगे। मैं उनका आशीर्वाद लूंगा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हैं। अजित पवार ने शिंदे-भाजपा सरकार में शामिल होना सही समझा और उपमुख्यमंत्री बने हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच लंबी चली मुलाकात, जानें क्या हुई बात


शरद पवार का बड़ा एक्शन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल का नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनील तटकरे और  प्रफुल्ल पटेल के नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश देता हूं। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा