Maharashtra | हाई-प्रोफाइल राजनीतिक हस्ती प्रफुल्ल लोढ़ा की मुश्किलें बढ़ी, दो किशोरों के यौन उत्पीड़न और एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jul 22, 2025

मुंबई पुलिस ने सोमवार को मूल रूप से जलगांव निवासी 62 वर्षीय प्रफुल्ल लोढ़ा को दो किशोरियों का यौन उत्पीड़न करने और एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक शिकायत साकीनाका पुलिस स्टेशन और दूसरी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि '16 साल की लड़की और उसकी बहन को नौकरी दिलाने के बहाने प्रफुल्ल लोढ़ा ने उन्हें अपने चकला स्थित घर में रखा और फिर उनका यौन उत्पीड़न किया और उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि लोढ़ा ने मई में उसे एक होटल में बुलाया और आश्वासन दिया कि वह उसके पति के लिए नौकरी लगवा देगा तथा बदले में यौन संबंध बनाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: ITR Filing Last Date 2025: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, बदल गई आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख, जानें नई डेडलाइन?

पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ स्थित बावधन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, लेकिन जब महिला ने इनकार कर दिया तो उसने कथित तौर पर उसे धमकाया और उससे दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि लोढ़ा के खिलाफ 17 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत दुष्कर्म और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले 62 वर्षीय लोढ़ा के बारे में कहा जाता है कि उसका राजनीतिक दलों के कुछ नेताओं से करीबी संबंध हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में उसे 16 वर्षीय दो किशोरियों का यौन शोषण करने और एक महिला को नौकरी देने के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जलगांव, जामनेर और पहुर में लोढ़ा की संपत्तियों पर छापेमारी की और एक लैपटॉप, पेन ड्राइव और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया। आरोपी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिताऔरयौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र के भाजपा मंत्री गिरीश महाजन की प्रफुल लोढ़ा के साथ एक तस्वीर को लेकर निशाना साधा। बाद में महाजन ने दावा किया कि लोढ़ा की पास विभिन्न पार्टी नेताओं के साथ तस्वीरें हैं, जिनमें राकांपा (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार, पार्टी विधायक जयंत पाटिल, शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा(एसपी) सांसद सुप्रिया सुले शामिल हैं। भाजपा नेता ने कहा कि किसी के साथ तस्वीर में दिखने का मतलब किसी गलत काम में संलिप्तता नहीं है और उन्होंने राउत पर बिना सबूत के गैरजिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly से कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड

New York City Council ने पारित किया रोमांच कानून, घोड़ा-बग्घी संचालन पर 2028 तक लगेगी रोक

Odisha: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकारी AEE तपन सेठी गिरफ्तार

Jordan के कराक में चर्च पर आतंकी हमला, 7 लोगों की मौत और 34 घायल