Maharashtra: पृथ्वीराज चव्हाण का दावा, भाजपा ने अजित पवार को सीएम पद देने का किया है वादा

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

अजित पवार और आठ विधायकों के एनडीए में शामिल होने को लेकर चल रही तमाम उठापटक के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अजित पवार को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद देने का वादा किया है। चव्हाण ने कहा कि मैंने इस बारे में सार्वजनिक रूप से कहा था (कि अजित पवार बीजेपी के साथ जा सकते हैं) लेकिन मुझे आलोचना का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें पता था कि ऐसा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: इसे कहते हैं जैसी करनी वैसी भरनी, Sharad Pawar ने 1978 में जो बोया था उसे 2023 में काटना पड़ा

संजय राउत का दावा

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापकट के बीच संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र का सीएम बदला जाने वाला है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एकनाथ शिंदे के साथ के 16 विधायक जल्द ही अयोग्य करार दिए जाएंगे। यही कारण है कि अजित पवार और अन्य को शामिल किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे अब कुछ ही दिनों के लिए सीएम हैं क्योंकि 16 विधायकों का अयोग्य होना तय है। यही कारण है कि अजित पवार और अन्य को शामिल किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को तोड़ रही है लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। महाराष्ट्र में हम एकजुट होकर लड़ेंगे। यह चौंकाने वाली बात है कि पीएम मोदी ने कहा था कि एनसीपी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अब उन नेताओं ने राजभवन में शपथ ले ली है। 

प्रमुख खबरें

Wednesday Remedies: बुधवार और गणपति पूजा का खास कनेक्शन, संकटनाशन स्तोत्र से दूर होगी हर समस्या

KPSC Recruitment Scam: कर्नाटक और Ahmedabad में ED की बड़ी कार्रवाई, 22 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

NEET प्रोटेस्ट से चर्चा में आए Abhijeet Dipke को NDA का न्योता, क्या छोड़ेंगे नो-पॉलिटिक्स वाला स्टैंड?

Zohran Mamdani ने New York में Broadway नाटकों के मुफ्त टिकट के लिए जारी किया बहुभाषी वीडियो