कोरोना ले रहा है विकराल रूप, भारत के 5 राज्यों में तेजी से फैल रहा संक्रमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2021

नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पांच राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोविड-19 के प्रतिदिन मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 59,118 नए मामले सामने आये है। फरवरी के मध्य में कोविड-19 के मामले काफी कम हो गये थे लेकिन इसके बाद उपराचाराधीन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब साढ़े तीन महीने बाद चार लाख के पार पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4.21 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘देश के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 73.64 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों- महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं।’’

इसे भी पढ़ें: बंगाल में घर के पास लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति; मौत को लेकर भाजपा और टीएमसी में वाकयुद्ध

देश में 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है। ये राज्य राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव, लद्दाख, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश हैं। शुक्रवार की सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 9,01,887 सत्रों में 5.5 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी जा चुकी है। इनमें 80,34,547 स्वास्थ्यकर्मी और 85,99,981 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 51,04,398 स्वास्थ्यकर्मियों और 33,98,570 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है।

प्रमुख खबरें

Binance से 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर्स का हाथ, FBI का दावा

अटलांटा में G20 विदेश मंत्रियों की वार्ता बेनतीजा खत्म, यूक्रेन युद्ध पर मतभेद से संयुक्त बयान अटका

Aishwarya Rai ने मॉडलिंग से शुरू कर जीता Miss World खिताब, अभिनय में बनाई खास पहचान

H-1B Visa धारकों पर पाबंदियों से US Economy को होगा भारी नुकसान, Indiaspora की चेतावनी