महाराष्ट्र बारिश : रायगढ़ में तीन लोगों के डूबने की आशंका, कोंकण क्षेत्र के लिए चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को भारी बारिश के बाद अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र के अन्य जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। गौरतलब है कि मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। सप्ताहांत में हुई मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई में 30 लोगों की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: आठ साल तक सलमान खान के लिए रिलेशनशिप में थी सोमी अली, बताई अलग होने की वजह

इस बीच, आईएमडी ने सोमवार अपराह्न एक ताजा पूर्वानुमान में कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के अलावा पुणे, सतारा और कोल्हापुर के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इसके अलावा आईएमडी ने इन जिलों के लिए 20 से 23 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता