ठाणे में देह-व्यापार कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2021

ठाणे (महाराष्ट्र)।पुलिस ने यहां भिवंडी स्थित एक ‘लॉज’ में देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसमें शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार रात को ‘लॉज’ में छापा मारा और वहां से 32 वर्षीय और 23 वर्षीय दो महिलाओं को बचाया। उन्होंने कहा कि ‘लॉज’ के प्रबंधन और दो कर्मियों को महिलाओं को देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर बोले उपराष्ट्रपति, इन राज्यों पर देश को गर्व

अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (निरोधक) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

साल में 13 महीने और समय 7 साल पीछे! Jorden से सीधा दुनियां के सबसे अजीब देश पहुंचे PM मोदी

MGNREGA में बदलाव को लेकर केंद्र पर बरसे राहुल गांधी, कहा- यह महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान

भारत चुपचाप कर रहा बड़ी तैयारी, मोदी की जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान यात्रा विरोधियों पर पड़ रही भारी

चुनाव हारने के बाद गलत धारणाएं फैला रही कांग्रेस, जेपी नड्डा बोले- बिहार ने SIR पर लगाई मुहर