मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर बोले उपराष्ट्रपति, इन राज्यों पर देश को गर्व

Venkaiah Naidu

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा ने विकास के प्रतिमान स्थापित किए है।नायडू ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र पर प्रकृति और संस्कृति की असीम अनुकम्पा रही है और लोगों में जीवन के प्रति अद्भुत जिजीविषा है।

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के राज्य दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थापना के बाद से तीनों राज्यों ने विकास के जो प्रतिमान स्थापित किए हैं और उन पर सारे देश को गर्व है। गौरतलब है कि मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा 1972 में आज के ही दिन पूर्ण राज्य बने। उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के राज्य दिवस पर तीनों प्रदेशों के निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ’’ नायडू ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र पर प्रकृति और संस्कृति की असीम अनुकम्पा रही है और लोगों में जीवन के प्रति अद्भुत जिजीविषा है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया, मृत बत्तख के नमूने संक्रमित मिले

उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता में, पूर्वोत्तर क्षेत्र का विशिष्ट योगदान रहा है। यहां के लोगों ने अपनी स्वस्थ जीवन शैली से पूरे देश को राह दिखाई है।’’ वेंकैया नायडू ने कहा, ‘‘ अपनी स्थापना के बाद से तीनों राज्यों ने विकास के जो प्रतिमान स्थापित किए हैं, उन पर सारे देश को गर्व है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी यह विकास यात्रा निर्बाध चलती रहेगी। इस विशेष दिवस पर हार्दिक बधाई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़