Maharashtra: सीक्रेट मीटिंग और कांग्रेस के दावे पर बोलीं सुप्रिया सुले, BJP से नहीं मिला है कोई ऑफर

By अंकित सिंह | Aug 16, 2023

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के सामने शर्त रखी थी कि अगर वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो उन्हें शरद पवार को शामिल करना होगा, वहीं एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ऐसे किसी भी घटनाक्रम की जानकारी होने से इनकार किया और कहा कि कि उन्हें बीजेपी से कोई ऑफर नहीं मिला है। शिवसेना (यूबीटी) ने भी इस खबर का खंडन किया। कांग्रेस नेता का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार से कहा है कि अगर वह चाहते हैं कि उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा हो तो उन्हें शरद पवार को अपनी तरफ करना होगा... और यही कारण है कि अजित पवार बार-बार शरद पवार से मिल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: MNS प्रमुख राज ठाकरे का दावा, मुझे बीजेपी में शामिल होने का मिला था ऑफर

संजय राउत का बयान

अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के सुनील तटकरे ने दावों को "हास्यास्पद" बताया। उन्होंने कहा, ''मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता कि दोनों नेताओं ने क्या चर्चा की क्योंकि यह उनका पारिवारिक मामला है।'' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को उद्धव बालासाहेब सेना के नेता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं हैं कि वह शरद पवार को ऑफर दे सकें। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अजित पवार को पवार (शरद पवार) साहब ने बनाया है अजित पवार ने शरद पवार को नहीं बनाया। 60 वर्ष से भी ज़्यादा समय पवार साहब ने संसदीय राजनीति में बिताया है और 4 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका जो कद है वह बहुत बड़ा है। हालांकि, शरद पवार ने स्पष्ट किया कि बैठक गुप्त नहीं थी और परिवार के सबसे वरिष्ठ के रूप में, वह अपने परिवार के सदस्यों से मिल सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव