महाराष्ट्र का मंदिर आया मदद के लिए सामने, 500 बेड का आइसोलेशन वार्ड, रसोई में बन रहा 2,000 के लिए भोजन

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2021

महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट के बाद लॉकडाउन लगाने को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे मैराथन मीटिंग कर रहे हैं। रात करीब साढ़े आठ बजे कोरोना टास्क फोर्स के साथ भी मुख्यमंत्री की बैठक है। माना ये जा रहा है कि एक से दो दिन में महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। महाराष्ट्र में 63 हजार से ज्यादा केस एक दिन में सामने आए हैं। संक्रमण के लगातार बढ़ते आकड़ों ने अस्पतालों में अव्यवस्था को भी बढ़ा दिया है। कहीं मरीजों को बेड नहीं मिल रहा तो कहीं कुर्सी पर बिठाकर ऑक्सीजन दिए जाने की खबर सामने आई। महाराष्ट्र के तमाम अस्पतालों से आती ऐसी खबरों ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के जिलों में कोविड-19 की रोकथाम के उपाय मानक से कम : केंद्रीय दल

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए राज्य के सबसे बड़े धार्मिक केंद्रों में से एक संत गजानन मंदिर सेवा के लिए सामने आया है। महाराष्ट्र के संत गजानन महाराज मंदिर अपने सभी संसाधनों के साथ कोरोना के खिलाफ जंग में उतर गया है। यह मंदिर 22 मार्च से श्रद्धालुओं के लिए बंद है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इसे चलाने वाले ट्रस्ट ने 2 बड़े भवनों को सौंप दिया है। डिसमें विशाल सामुदायिक रसोई भी शामिल है। यहां कोरोना संदिग्धों और रोगियों के लिए 500 बेड के अलग-अलग आइसोलेशन परिसर बनाए गए हैं। वहीं सामुदायिक रसोई में 2000 लोगों के लिए दोपहर और रात का भोजन तैयार किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: पुणे जिले में सामने आये कोविड-19 के 12377 नये मामले, 24 घंटे में 87 मौतें

गौरतलब है कि कोरोना के नए मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि इस समय मुंबई में 6 लाख से ज्यादा लोग होम क्वारंटाइन हैं। बीएमसी के मुताबिक शहर में करीब 90 हजार एक्टिव केस हैं। इनमें से 75 हजार बिना लक्षणों के हैं उनकी हालत स्थिर है।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal