Maharashtra TET Paper Leak: सोलापुर से कोचिंग संचालक प्रकाश पवार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 12, 2026

महाराष्ट्र के शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने सोलापुर जिले के एक भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण केंद्र (कोचिंग सेंटर) के मालिक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भिवंडी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, प्रश्नपत्र लीक करने में संलिप्त नेटवर्क की जारी जांच के दौरान पवार की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से परीक्षा से जुड़े 26 प्रश्नपत्र सेट बरामद हुए। इनमें से अधिकांश दस्तावेज भर्ती मॉक टेस्ट से संबंधित हैं, लेकिन कम से कम छह पेपर सेट सीधे टीईटी परीक्षाओं से जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि जून के अंत में सामने आए इस गिरोह के पीछे काम करने वाले व्यापक तंत्र का पर्दाफाश करने और विस्तृत पूछताछ के लिए एक स्थानीय अदालत ने पवार को 15 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने वाराणसी भूमि अधिग्रहण याचिकाएं खारिज कीं, पुराना मुआवजा सही ठहराया

Kariba Lake में 90 की क्षमता वाली नौका पलटी, 15 यात्रियों की मौत और 27 लापता

Nikhil Gupta को US Court अब 20 नवंबर को सुनाएगी सजा, पीड़ित के अनुरोध पर टली सुनवाई

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द