पति ने टोका तो पत्नी बनी हैवान! प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटा, नदी में फेंकी लाश

By Renu Tiwari | Nov 08, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला और उसके प्रेमी ने 44 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को एक नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बदलापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को अपराध को अंजाम देने के बाद से फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने किसन परमार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी, उसके शव को बिस्तर में लपेटा और बदलापुर की एक नदी में फेंक दिया और दोनों मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर 4 वंदे भारत को किया रवाना, तेज रफ्तार रेल यात्रा का नया युग

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को परमार का शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को मिटाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनकी तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन

Nazara Technologies के संस्थापक Nitish Mittersain ने छोड़ा MD पद

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में UP से पकड़े दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

Election Commission के खिलाफ विपक्ष का Delhi में मार्च, Supreme Court में याचिका दायर