महाराष्ट्र: खेत में पानी आपूर्ति को लेकर झड़प में तीन लोगों की मौत, चार घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2025

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के एक गांव में कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों समूहों के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक झड़प हो गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अप्पा काले, सुनील काले और वैजनाथ काले के रूप में हुई।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धाराशिव पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है तथा आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Myth vs Facts: क्या चर्चों पर बढ़ेगा नियंत्रण? भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने दावों को किया खारिज, समझाया पूरा गणित

KC Venugopal की Shashi Tharoor को चेतावनी, ऐसे बयानों से BJP को होता है फायदा

Russia-Ukraine War: तातारस्तान की Oil Refinery पर भीषण ड्रोन हमला, 12 की मौत और 39 घायल हुए

पाकिस्तानी बॉक्सर को Narendra नाम से हुई नफरत! PM Modi भी हंसे, भारतीय बॉक्सर ने सुनाया मजेदार किस्सा