महाराष्ट्र: ठाणे में कुत्ते के हमले में दो दमकल कर्मी घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बस स्टॉप के पास गिरे हुए पेड़ को हटाते समय दो दमकल कर्मियों को कुत्ते ने काट लिया। नगर निगम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार रात गामदेवी क्षेत्र में हुई।

अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मी जब गिरे हुए पेड़ को काटकर बस स्टॉप से हटाने का प्रयास कर रहे थे, तभी एक कुत्ते ने दो कर्मियों को बुरी तरह काट लिया। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मियों को कलवा स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया और उनका उपचार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि नगर निगम के अन्य कर्मियों ने गिरे हुए पेड़ को क्षेत्र से हटा दिया।

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग