भाजपा की महाराष्ट्र इकाई सरकार से वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2019

मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने मंगलवार को कहा कि वह केंद्र में अपनी पार्टी की अगुवाई वाली राजग सरकार से वीर सावरकर के नाम से लोकप्रिय विनायक दामोदर सावरकर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग करेगी।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा जारी चुनाव घोषणापत्र में प्रदेश इकाई ने समाज सुधारकों-ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को भी यह सम्मान देने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: वीर सावरकर प्रधानमंत्री होते तो नहीं होता पाकिस्तान: उद्धव ठाकरे

नेता ने कहा कि घोषणापत्र में केंद्र सरकार के समक्ष यह विषय रखने की बात कही गयी है। कई भाजपा नेता सावरकर को प्रेरणा के तौर पर लेते हैं। हालांकि वह हिंदू महासभा के सदस्य थे न कि भाजपा के वैचारिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा