Maharashtra Weather Update: पुणे में बाढ़ जैसी स्थिति, NDRF की टीमें तैनात, IMD ने और बारिश की भविष्यवाणी की

By रेनू तिवारी | May 26, 2025

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक पुणे और सतारा समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने सतारा और पुणे जिलों के साथ-साथ महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है। इसने कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ केवल 25 और 26 मई के लिए वैध है।

इसे भी पढ़ें: ठाणे : सोना व्यापार योजना का लालच देकर बुजुर्ग से 1.4 करोड़ की ठगी, दो लोगों पर मामला दर्ज

पुलिस और जिला अधिकारियों ने बताया कि इंदापुर के 70 गांवों के कई घरों और बारामती के 150 घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे स्थानीय अधिकारियों को निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

एक अधिकारी ने कहा "जिला कलेक्टर की तत्काल मांग के जवाब में, एनडीआरएफ ने बारामती और इंदापुर में बचाव और राहत अभियान चलाने के लिए दो विशेष टीमों को तैनात किया। बारामती में 19 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा। कटेवाड़ी में, जलभराव वाले घर में फंसे सात लोगों के परिवार को स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने बचाया। जलोची गांव में, मोटरसाइकिल के बह जाने के बाद एक नाले में फंसे रूपेश सिंह को दमकल विभाग ने बचाया। 

मौसम विभाग ने रविवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और कुछ पश्चिमी जिलों में अगले कुछ दिनों में ‘मूसलाधार बारिश’की चेतावनी जारी की। मानसून दक्षिणी महाराष्ट्र में पहुंच चुका है, मुंबई और कोंकण में मानसून-पूर्व वर्षा हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दोपहर को कोंकण के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के साथ-साथ सतारा और पुणे जिलों और कोल्हापुर जिले सहित उनके घाट (पहाड़ी) क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

इसे भी पढ़ें: Weather Update | दिल्ली में हल्की बारिश, उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी, पश्चिमी भागों में बारिश और आंधी-तूफान

रायगढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ केवल 25 और 26 मई के लिए है, लेकिन रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों तथा सतारा, कोल्हापुर और पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए यह अलर्ट पांच दिनों के लिए रहेगा। आईएमडी ने कहा, ‘‘ कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।’’

मुंबई, ठाणे, पालघर सहित महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई शहर, उसके पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में औसतन क्रमश: 37 मिमी, 15 मिमी और 18 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू में दीवार में रखी जादुई पर्ची, हुआ बड़ा चमत्कार, पलट गया चुनाव!

इधर विपक्ष बेकार का हंगामा करता रह गया, उधर Modi Cabinet ने बड़े फैसले लेकर Diwali से पहले जनता की जेबें भर दीं

Khelo India खेल उपकरण विनिर्माण योजना को Cabinet ने दी 1856 करोड़ रुपये की मंजूरी

पति पत्नी और करवा चौथ (व्यंग्य)