Maharashtra: भविष्य के चुनावों में बैलेट पेपर का करेंगे इस्तेमाल, इस गांव ने पारित किया प्रस्ताव

By अभिनय आकाश | Dec 10, 2024

महाराष्ट्र के सतारा जिले में कोलेवाड़ी ग्राम सभा ने भविष्य में चुनाव मतपत्रों पर कराने का संकल्प लिया है और यह ईवीएम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला राज्य का दूसरा गांव बन गया है। यह गांव कराड (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका प्रतिनिधित्व पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण करते थे। वह नवंबर में भाजपा उम्मीदवार अतुल भोसले के खिलाफ 39,355 वोटों से चुनावी मुकाबला हार गए। कोलेवाडी के निवासियों द्वारा ईवीएम के माध्यम से डाले गए वोटों पर संदेह व्यक्त करने के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: 14 दिसंबर को हो सकता है महायुति कैबिनेट का विस्तार, इन बड़े नामों की होगी बल्ले-बल्ले

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को सामूहिक मांग के मद्देनजर मतपत्र प्रणाली पर वापस लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि कोलेवाडी के लोग केवल तभी मतदान करेंगे जब प्रक्रिया मतपत्रों का उपयोग करके आयोजित की जाएगी। यदि भविष्य के चुनावों में ईवीएम का उपयोग किया जाता है तो हम वोट नहीं देंगे। 

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा