By Kusum | Nov 29, 2024
महाराष्ट्र के क्रिकेटर इमरान पटेल की बुधवार रात एक लीग मैच खेलते हुए मौत हो गई। 35 वर्षीय इमरान गरवारे स्टेडियम में खेले जा रहे लीग मैच में बतौर ओपनर उतरे थे। मैच खत्म भी नहीं हुआ और इमरान की जान चली गई। इमरान के परिवार को इससे गहरा सदमा लगा है।
बता दें कि, इमरान चार महिने पहले ही तीसरी बार पिता बने थे। उनके परिवार में उनकी मां और तीन बेटियां हैं। इमरान पटेल के साथी नसीर खान ने बताया कि खिलाड़ी को मैच से पहले कभी इस तरह की दिक्कत नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि, इमरान की कोई पुरानी मेडिकल कंडीशन नहीं है। वह फिट था। वह ऑलराउंडर था जो क्रिकेट से बहुत प्यार करता था।
For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi.