न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी महात्मा गांधी और सत्यजीत रे पर बनीं डॉक्यूमेंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव (एनवाईआईआईएफ) के 21वें संस्करण के दौरान महात्मा गांधी और सत्यजीत रे पर बनीं डॉक्यूमेंट्री समेत 58 फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव का आयोजन अगले महीने डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल (आईएएसी) 4 से 13 जून के बीच इस महोत्सव का आयोजन करेगा। महामारी के चलते लगातार दूसरी बार इस महोत्सव का आयोजन डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: दवा नकली है या नहीं अब इसका लगा जाएगा पता! इस दवा कंपनी ने पेश किया पैकिंग में स्क्रैच कोड

रमेश शर्मा द्वारा निर्देशित अंहिसा गांधी: द पावर ऑफ पावरलेस और अजितेश शर्मा की वॉम्ब: वुमेन ऑफ माइ बिलियंस महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र होंगी। रमेश शर्मा ने साल 2019 में महात्मा गांधी 150वीं जयंती के मौके पर अंहिसा गांधी: द पावर ऑफ पावरलेस बनाने का फैसला लिया था। महोत्सव मेंदुनियाभर में मशहूर फिल्मकार, लेखक,चित्रकार व संगीतकार सत्यजीत रेकी जन्मशताब्दी के मौके पर द म्यूजिक ऑफ सत्यजीत रे डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी, जो 1984 में बनी थी।

प्रमुख खबरें

Vaishno Devi College controversy: प्रदर्शनकारियों ने LG Manoj Sinha का पुतला जलाया, वापस जाओ के नारे

गरीबों के काम का अधिकार छीना! CWC की बैठक में Kharge बोले- MGNREGA पर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे

जब बड़े-बड़े स्टार्स ने ठुकराई मूवी; तब 1 रुपये में सलमान खान ने की थी फिल्म , जानिए क्या था वो रोल!

किस बात पर इतना भड़क गए जिनपिंग? अमेरिका की 20 रक्षा कंपनियों पर ठोक दिया बैन