ट्रंप को महात्मा गांधी की आत्मकथा, चित्र और चरखा भेंट किये जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2020

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 24 फरवरी को यहां साबरमती आश्रम के दौरे के समय एक चरखा, महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित दो पुस्तकें और उनका एक चित्र उपहार स्वरूप दिया जाएगा। साबरमती नदी के किनारे स्थित आश्रम में ट्रंप के दौरे में उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे। ट्रंप आश्रम का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। गांधी आश्रम के नाम से प्रसिद्ध यह स्थान स्वतंत्रता आंदोलन के समय 1917 से 1930 तक गांधीजी का आवास रहा था। अब इसका प्रबंधन साबरमती आश्रम संरक्षण और स्मारक ट्रस्ट देखता है। आश्रम के न्यासी कार्तिकेय साराभाई और अमृत मोदी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम अमेरिकी महिला नागरिक मेलानिया ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी आश्रम में करीब आधा घंटा बिताएंगे। 

इसे भी पढ़ें: विदेशी हस्तियों के लिए प्रधानमंत्री अहमदाबाद को ही विकल्प मानते हैं: शरद पवार

अधिकारियों के अनुसार आश्रम के पीछे की तरफ एक मंच तैयार किया जा रहा है ताकि प्रधानमंत्री मोदी मेहमानों को एक ही स्थान से पूरा साबरमती रिवरफ्रंट दिखा सकें। गुजरात सरकार ने घोषणा की है कि ट्रंप और मेलानिया वाशिंगटन से सीधे अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद से अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू करेंगे। रोड शो के 22 किलोमीटर लंबे मार्ग पर ट्रंप और मोदी का स्वागत करते हुए बड़े होर्डिंग लगाये गये हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि दोनों नेताओं का अभिनंदन करने के लिए पूरे रास्ते में सड़क के दोनों ओर एक लाख से अधिक लोग खड़े हो सकते हैं। रोड शो के बाद दोनों नेताओं का मोटेरा में नवनिर्मित स्टेडियम का उद्घाटन का कार्यक्रम है जहां ‘नमस्ते ट्रंप’ नामक कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े