महाविकास आघाडी सरकार मजबूत है, भाजपा के झूठ का जवाब देंगे : संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यह गलतफहमी है कि वह विधायकों और मंत्रियों पर ‘‘झूठे आरोप’’ लगाकर राज्य की महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को हिला सकती है। राउत ने नई दिल्ली में एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि महाविकास आघाड़ी (शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस का गठबंधन- एमवीए) ने राज्य में स्थिरता बनाए रखने के लिए इस तरह के दांवपेचों का जवाब देने और ‘पलट कर वार करने’ का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग रिश्वत मामले के आरोपी की अंतरिम हिरासत जमानत बढ़ायी

इसकी पृष्ठभूमि में राउत ने कहा कि यदि भाजपा को ऐसा लगता है कि वह इस तरह के दांवपेंचों से एमवीए को अस्थिर और कमजोर कर सकती है तो ‘‘वह गलत सोच रही है।’’ राउत ने कहा, ‘‘केंद्रीय अन्वेषण एजेंसियों की मदद से विधायकों और मंत्रियों को झूठे मामलों में फंसाकर भी एमवीए को कमजोर करना असंभव है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उद्धव ठाकरे की मुलाकात के बाद तो एमवीए और भी मजबूत हो गया है।’’ इस हफ्ते की शुरुआत में शरद पवार और ठाकरे के बीच हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि यह फैसला हुआ है कि सभी गलत आरोपों का सामना किया जाएगा और जवाब दिया जाएगा।

एमवीए सहयोगियों की तुलना ‘पांडवों’ से करते हुए राउत ने कहा, ‘‘पांडवों का मार्गदर्शन भगवान कृष्ण ने किया और वे सच्चाई के लिए खड़े रहे जबकि कौरवों ने झूठ का सहारा लिया और किसी भी तरह से सत्ता पाने की कोशिश की।’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या ‘‘कौरवों’’ से उनका मतलब विपक्षी भाजपा है तो उन्होंने कहा, ‘‘कौरव तो झूठ के प्रतीक थे। मैं उन्हें कौरव नहीं कह रहा।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर