Maharashtra Band 24 August: बदलापुर स्कूल यौन शोषण मामले को लेकर महाविकास अघाड़ी का हल्ला बोल, 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का किया आह्वान

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2024

बदलापुर घटना के विरोध में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने बुधवार को 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया। एमवीए ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के तीनों दल इस एक दिवसीय बंद में भाग लेंगे। इससे पहले आज एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बदलापुर के एक किंडरगार्टन स्कूल में दो युवा लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: कसाब को दिलवा चुके हैं फांसी, अब बदलापुर की बेटियों को इंसाफ दिलाएंगे उज्जवल निकम, महाराष्ट्र सरकार का फैसला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि दो किंडरगार्टन लड़कियों के कथित यौन शोषण मामले पर ठाणे जिले के बदलापुर में विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित था और इसका उद्देश्य राज्य सरकार को बदनाम करना था। मुद्दे को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रदर्शनकारी बाहरी थे। पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि घटना पर राजनीति करने वालों को शर्म आनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स